रतलाम जिले के आलोट के पालनगरा गांव में घुसा मगरमच्छ, पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में पाल मगरा में मगरमच्छ घुस गया। मगर को खेत में देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की।

Dec 5, 2021 - 18:22
Dec 5, 2021 - 18:28
 0
रतलाम जिले के आलोट के पालनगरा गांव में घुसा मगरमच्छ, पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू
file photo

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट के एक गांव में मगरमच्छ घुस गया। खेत में मगरमच्छ नजर आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मलिने पर पुलिस और वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार मगरमच्छ आलोट के पाल नगरा गांव में दोपहर में दिखाई दिया। यहां किसान प्रहलाद सिंह परिहार के खेत के पास मगरमच्छ दिखा तो ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आलोट पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक टीम मगरमच्छ को खोज रही थीं।

150

बता दें, कि आलोट के पास चंबल और शिप्रा नदियां हैं। इससे इलाके में मगरमच्छ का घुस आना सामान्य बात है। मंदसौर और नीमच जिले में फैले गांधीसागर बांध में भी बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर का वक्त होने से कोई भी खेत में नहीं गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि खेत में कोई जाता तो मगरमच्छ हमला कर सकता था।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।