पात्रता से बदल जाती है, ताकत, तकदीर और तासीर, आत्म कल्याण के मार्ग पर चलें- आचार्य श्री विजयराजजी मसा

आचार्य श्री विजयराजजी का चातुर्मास इस बार रतलाम में हो रहा है। वे यहां समता शीतल पैलेस में प्रवचन देंगे।

Jul 1, 2023 - 20:37
Jul 12, 2023 - 10:38
 0
पात्रता से बदल जाती है, ताकत, तकदीर और तासीर, आत्म कल्याण के मार्ग पर चलें- आचार्य श्री विजयराजजी मसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में 2 जुलाई से परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा की निश्रा में वर्षावास की भव्यातिभव आराधना शुरू होगी। आचार्यश्री ने समाजजनों ने वर्षावास में आत्म कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्षावास प्रभु कृपा की पात्रता पाने का दिव्य अवसर होता है। पात्रता व्यक्ति की ताकत, तकदीर और तासीर बदल देती है।

सिलावटों का वास स्थित नवकार भवन में आयोजित प्रवचन के दौरान आचार्यश्री ने कहा कि वर्षावास कुबुद्धि को सुबुद्धि, कुमति को सुमति और कुसंगति को सदdसंगति में बदलने का पर्व है। इसमें बुद्धि निर्मल होती है और ताकत, तकदीर एवं तासीर बदलने में सहायक है। वर्तमान में सभी ताकतवर बनना चाहते हैं, लेकिन अच्छा खाने-पीने से ही ताकत नहीं मिलती। खानपान से शरीर ताकतवर हो सकता है, जबकि मन तथा आत्मा की ताकत केवल पात्रता हासिल करने से बढ़ती है।

150

आचार्यश्री ने कहा कि रतलाम की धर्मभूमि पर वर्षावास में सभी धर्म के मार्ग पर चलकर आत्म कल्याण करे। आरंभ में उपाध्याय, प्रज्ञारत्न श्री जितेशमुनिजी मसा एवं विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा ने विचार व्यक्त किए। विद्वान श्री धैर्यमुनिजी मसा ने अधिक से अधिक तप-आराधना करने का आह्वान किया। संचालन दिव्यांशु मूणत ने किया।

500
200

कल से छोटू भाई की बगीची में होंगे प्रवचन

श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं सचिव दिलीप मूणत ने बताया कि 2 जुलाई से आचार्यश्री के प्रवचन समता शीतल पैलेस छोटू भाई की बगीची में आयोजित किए जाएंगे। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे आरंभ होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।