नामली नगर परिषद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने और दुकान-मकान पर हमला करने के मामले चार गुंडे गिरफ्तार, बाउंड ओवर किया

नामली नगर परिषद अध्यक्ष और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने और शांति भंग की आशंका में पुलिस ने 4 गुंडों को बाउंड ओवर किया गया है।

Aug 29, 2023 - 13:01
Aug 29, 2023 - 13:02
 0
नामली नगर परिषद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने और दुकान-मकान पर हमला करने के मामले चार गुंडे गिरफ्तार, बाउंड ओवर किया
नामली में शांति भंग के 4 आरोपी गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पांच दिन पूर्व नामली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता रजनीश परिहार के मकान-दुकान पर हमला करने, जान से मानले की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांति भंग करने की धारा में कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर किया है।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त, 2023 की रात करीब 9 से 10 के बीच में नामली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता रजनीश परिहार के मकान व दुकान की शटर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लात मारकर विवाद किया गया था। यही नहीं 3-4 व्यक्तियों ने परिहार परिवार से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने के बाद परिषद अध्यक्ष अनीता परिहार ने 25 अगस्त, 2023 को नामली थाने पर दशरथ राणा, पवन सोनावा एवं अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था।

150

अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय में पेश किया था इस्तगासा

500
200

पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों की तलाश के लिए नामली एवं आसपास के क्षेत्र में दबिश दी गई। जबकि आरोपी दशरथ की तलाश उसके गांव डेलनपुर में की गई। शांति भंग होने की संभावना पर उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ टप्पा नामली में मामले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त 2023 को धारा 107, 116 (3) में इस्तगासा न्यायालय अतरिक्त तहसीलदार टप्पा नामली में पेश किए गए गए।

एसडीएम न्यायालय ने किया बाउंड ओवर

विवेचना के दौरान 29 अगस्त को आरोपी दशरथ राणा निवासी डेलनपुर, पवन सोनवा एवं अन्य दो को थाने पर तलब कर पूछताछ कर विधि संगत कार्रवाई की गई। मामले के चारों आरोपियों के द्वारा शांति भंग होने के अंदेशा होने उनके विरुद्ध धारा 151 जाफ्ता फौजदारी के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को रतलाम ग्रामीण एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी को 25 हजार – 25 हजार की प्रतिभूति सहित कुल एक लाख रुपए के बॉंन्ड से बाउंड ओवर कराया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. घनश्याम पिता मोहनलाल रेणीवार (31), निवासी नीम चौक, नामली।
  2. बीरम उर्फ वीरेंद्र पिता विक्रम सिंह देवड़ा (36), निवासी नीमचौक, नामली।
  3. पवन पिता माणकलाल सोनावा (36), निवासी होली चौक, नामली।
  4. दशरथ पिता अर्जुनलाल मोंगिया (36), निवासी नई आबादी, डेलनपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।