बड़ी खबर ! मध्यप्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री घोषित, मप्र के वाणिज्यकर विभाग मंत्रालय का आदेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बनी फिल्म शतक को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। फिल्म संघ की स्थापना, सामाजिक कार्यों और संघर्ष की यात्रा पर बनी है।

Mar 3, 2026 - 23:46
 0
बड़ी खबर ! मध्यप्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री घोषित, मप्र के वाणिज्यकर विभाग मंत्रालय का आदेश
फिल्म शतक मप्र में टैक्स फ्री।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय ने फिल्म शतक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यानी अब इस फिल्म को देखने पर दर्शकों को इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं देना होगा।

मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक CT/7/0001/2026-Sec-1-05(CT) में बताया गया है कि आशीष मल्ल द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म "शतक संघ के 100 वर्ष" को राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) से मुक्त कर दिया है। इससे फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा उक्त फिल्म के लिए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट विक्रय किया जाएगा। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें

यह भी दिया आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि सेवा प्रदाय पर देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रतिपूर्ति की राशि मुख्य लेखा शीर्ष 2040 से विकलनीय होगी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 में दर्शकों से राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि वसूल की गई हो, तो ऐसी राशि वापसी योग्य नहीं होगी। इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देश पृथक से आयुक्त, वाणिज्यिक कर, मध्यप्रदेश, इंदौर द्वारा जारी किए जाएंगे।

Google NewsFollow Us

इस कारण किया गया टैक्स फ्री

शासन के अनुसार बता दें कि, फिल्म 19-02-2026 को रिलीज हुई थी। इसके कथानक, समाज उपयोगी गुणों तथा सांस्कृतिक उत्थान के दृष्टिगत फीचर फिल्म के मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की अवधि दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 तक के लिए टैक्स फ्री किया गया है। इस सेवा प्रदाय पर मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (क्रमांक 19 सन् 2017) के अधीन राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति करते हुए सिने-दर्शकों को उक्त राशि की छूट प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें

क्या है फिल्म शतक में

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का यह शताब्दी वर्ष (1925-2025) है। संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की की थी। फिल्म शतक की कहानी भी यहीं से शुरू होती है और विषयवस्तु संघ के इतिहास, विचारधारा और विकास पर केंद्रित है।
  • फिल्म संघ के एक छोटे से समूह से लेकर एक विशाल संगठन बनने की यात्रा तथा उसके सामाजिक योगदान, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को दिखाया गया है। 
  • संघ के दूसरे सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के समय के दौरान की और संगठन की विचारधारा को भी केंद्र में रखा गया है।
  • महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर लगाए गए प्रतिबंध, आजादी के समय की चुनौतियों के साथ ही तत्कालीन राजनीतिक माहौल का चित्रण भी फिल्म में किया गया है।
  • फिल्म के निर्माता (Producers) वीर कपूर (Veer Kapoor), आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) और निर्देशक (Director) आशीष मल (Ashish Mall) हैं। इसके प्रमुख कलाकार (Cast) सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) और गोविंद पांडेय (Govind Pandey) हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज (voice-over) दी है।
  • फिल्म के निर्माण में AI (Artifical Intelligence) और VFX (Visual Effects) का बेहतर उपयोग किया गया है। यह एक प्रकार की संतुलित दस्तावेजी (documentary) प्रस्तुतित है।

Google NewsFollow Us
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।