राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना मित्र मंडल ने किया स्वागत, रतलाम आने का दिया न्योता

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना मित्र मंडल ने सोमवार देर रात रतलाम आए विधायक एवं पूव मंत्री जयवर्धन सिंह का स्वागत किया।

Jan 31, 2023 - 17:06
Jan 31, 2023 - 17:06
 0
राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना मित्र मंडल ने किया स्वागत, रतलाम आने का दिया न्योता
विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना एवं मित्र मंडल।

नीमच से इंदौर जाते समय कुछ देर रतलाम में रुके थे राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बीती रात कुछ पल के लिए रतलाम में रुके। इस दौरान रतलाम शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना मित्र मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया। अठाना ने सिंह को रतलाम आने का न्योता भी दिया।

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह सड़क मार्ग से नीमच से इंदौर जा रहे थे। इस दौरान वे शहर की सीमा के बाहर स्थित एक निजी होटल में कुछ पल के लिए रुके थे। यहां उनका स्वागत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, मुस्तफा स्टेशन वाला, एडवोकेट कपिल मजावदिया एव सोनू व्यास ने किया। इस दौरान संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा भी की। इस दौरान अठाना ने विधायक जयवर्धन सिंह से रतलाम आने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने फरवरी के आखिर अथवा मार्च के शुरुआत में आने की बात कही।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।