रॉयल हॉस्पिटल के 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान के तहत 2 अप्रैल को ग्राम मऊ में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

रॉयल हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर 2 अप्रैल को रतलाम जिले के ग्राम मऊ में लगेगा।

Apr 2, 2023 - 00:42
Apr 2, 2023 - 00:44
 0
रॉयल हॉस्पिटल के 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान के तहत 2 अप्रैल को ग्राम मऊ में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
स्वास्थ्य शिविर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर सालाखेड़ी द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया गया है। इसके तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अगला शिविर 2 अप्रैल (रविवार) को समीपस्थ ग्राम मऊ में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। 

शिविर सुबह 10.30 से दोपहर 1:30 बजे तक मऊ गांव के पंचायत भवन में लगेगा। रॉयल हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया शिविर में डॉ. शमशुलहक, डॉ. रुकय्या बुरहानी, डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ. वेद जैन मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर इलाज करेंगे। मरीजों को जरूरी दवाइयां हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क दी जाएंगी। पैथोलॉजी संबंधी सभी प्रकार की जांच क लिए सैंपल लेने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।