रॉयल हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वस्थ्य शिविर बाजेड़ा गांव में आयोजित, 178 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क दवाइयां वितरित

रॉयल हॉस्पिटल द्वारा समीपस्थ गहांव बाजेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का परीक्षण किया व निःशुल्क दवाई दीं।

Aug 27, 2023 - 23:57
Aug 27, 2023 - 23:58
 0
रॉयल हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वस्थ्य शिविर बाजेड़ा गांव में आयोजित, 178 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क दवाइयां वितरित
बाजेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रॉयल हॉस्पिटल की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा रविवार को बाजेड़ा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाजेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के 178 लोगों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

शिविर में बाजेड़ा के सरपंच राधेश्याम सोलंकी, आशा कार्यकर्ता शारदा गहलोत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  प्रेमलता राठौर, सहायिका लीलाबाई गहलोत एवं संजीत परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। रॉयल हॉस्पिटल से डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी. एस चौहान, डॉ. बृजेश देवड़ा एवं महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

रॉयल ग्रुप एवं हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लिए नि:शुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.-2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गर्भवती महिलाओं की जांच व गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई। सफाई से रहने की सलाह भी दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।