दीपावली पर्व को लेकर रतलाम शहर में 4 स्थानों पर होगी निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था, नो व्हीकल जोन बनाने की अनुशंसा भी की

रतलाम में नगर निकी यातायात एवं परिवन समिति द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में निःशुल्क पार्किंग और नो व्हीकल जोन बनाने की अनुशंसा की गई है।

Oct 21, 2024 - 19:41
Oct 21, 2024 - 23:23
 0
दीपावली पर्व को लेकर रतलाम शहर में 4 स्थानों पर होगी निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था, नो व्हीकल जोन बनाने की अनुशंसा भी की
दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए चर्चा करते समिति सदस्य।

यातायात एवं परिवहन समिति ने की अनुशंसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में 4 स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा इस दौरान नो व्हीकल जोन भी बनेंगे। इसके लिए निगर निगम की यातायात एवं परिवहन सलाहकार समिति ने अनुशंसा कर दी है।

150

500
200

नगर निगम यातायात एवं परिवहन सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को समिति प्रभारी की उपस्थित में संपन्न हुई। इस दौरान समिति द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई समिति ने दीपावली पर्व के दौरान बाजार में ग्राहकी बढ़ने के कारण यातायत व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए भी चर्चा की गई।

यहां रहेगी निःशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था

यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इस हेतु काशीनाथ का नोहरा में चार पहिया वाहन, डॉ. देवीसिंह की गली में दो पहिया वाहन, आजाद चौक चांदनी चौक में दो पहिया वाहन, धनजी भाई का नोहरा में दो पहिया वाहन की निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में 25 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक नो व्हीकल झोन बनाने की अनुशंसा भी समिति ने कर दी है। दुर्घटना से बचाव हेतु सड़कों पर आवश्यकतानुसार रेडियम वाले स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए यातायात विभाग को सूचना दिए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में समिति प्रभारी के अलावा समिति सदस्य योगेश पापटवाल, प्रीति संजय कसेरा, माया पांचाल, केसरबाई भानीगामा एवं समिति सचिव कैलाश गेहलात आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।