स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फुलड्रेस रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस परेड की रिहर्सल सोमवार को डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड में की गई।

Aug 13, 2023 - 23:23
Aug 13, 2023 - 23:58
 0
स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फुलड्रेस रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस परेड की रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी लेते हुए अधिकारी व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 अगस्त को जिला प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया रतलाम में ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर होने वाले समारोह की फुलड्रेस परेड रविवार को की गई।

पुलिस परेड ग्राउंड पर हुए पूर्वाभ्यास में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीएसपी राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इसके साथ ही 15 अगस्त के अवसर पर की जाने वाली समस्त तैयारियों को पूर्ण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।