गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 7 नवंबर को रतलाम के धामनोद में सभा लेंगे, रतलाम ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 7 नवंबर को रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर के समर्थन में धामनोद में जनसभा लेंगे।

Nov 6, 2023 - 19:40
 0
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 7 नवंबर को रतलाम के धामनोद में सभा लेंगे, रतलाम ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन
भूपेंद्र भाई पटेल, मुख्यमंत्री- गुजरात।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन मे प्रदेश एवं देश के नेताओं के रतलाम जिले में लगातार प्रवास हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 7 नवम्बर को रतलाम जिले में आ रहे हैं। वे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के धामनोद नगर मे सभा को संबोधित करेगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सभा में अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल मंगलवार को सुबह 11.00 बजे गांधीनगर से विशेष विमान द्वारा इंदौर आएंगे। इंदौर से हेलिकॉप्टर से दोपहर 12ः00 बजे धामनोद पहुंचेंगे आमसभा को संबोधित करेंगे। वे सभा के बाद दोपहर 01:00 बजे मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायगढ़ सभा संबोधित करने जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।