गणतंत्र दिवस उत्सव पर न पड़े खलल मुख्य मंत्री के सख्त निर्देश

26 जनवरी पर अराजकता फ़ैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

Jan 25, 2024 - 19:35
 0
गणतंत्र दिवस उत्सव पर न पड़े खलल मुख्य मंत्री के सख्त निर्देश

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें।
डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

150
500
200
Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।