लोक संस्कृति संरक्षण ! हिन्दी दिवस पर रतलाम में गूंजेंगे लोकगीत, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 सितंबर को

हिन्दी दिवस पर रतलाम में जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 14 सितम्बर को भाग ले सकेंगे।

लोक संस्कृति संरक्षण ! हिन्दी दिवस पर रतलाम में गूंजेंगे लोकगीत, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 सितंबर को
लोकगीत स्पर्धा हिन्दी दिवस (14 सितंबर) को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. पं. अरुण भार्गव हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति, रतलाम द्वारा विगत अनेक वर्षों से हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष विद्यार्थियों में लोक संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रति प्रेम की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारत की मूल लोक संस्कृति और संस्कारों से दूर जा रहा है। जबकि भारत की मूल सनातन संस्कृति और सभ्यता आज भी भारतीय लोकगीतों में सुरक्षित है। लोकगीत सुरक्षित रहेंगे तो हमारी लोक संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष लोकगीत प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी संस्था के पत्र के साथ 14 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागोद रोड, रतलाम के सभा कक्ष में प्रातः 11.30 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।

प्रतियोगी चाहें तो प्रतियोगिता में अपने वाद्य यंत्रों का भी प्रयोग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9343428638 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

अधिक से अधिक विद्यार्थियों और हिन्दी प्रेमियों से सहभागिता की अपील

प्रतियोगिता को सफल बनाने और हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगियों एवं हिन्दी प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील डॉ. मुनीन्द्र दुबे, दिलीप पंवार, विनोद शर्मा, सीमा अरुण भार्गव, विनीता ओझा, हेमन्तसिंह राठौर, नरेन्द्रसिंह पंवार, डॉ. अंजुम खान, राजीव लबानिया, रजनीश चौहान, संजय मेहता, नरेन्द्र टाँक, मनीष यादव, गोपाल बोरिया, जुबैर आलम कुरैशी, पिंकी यादव, मुस्तकीम सिद्दिकी, योगेश कसेरा, आसिफ खान, शैतानसिंह राठौर, दिनेश बारोठ, दिलीप चौहान, कन्हैयालाल वास्कले, राजेन्द्र मेहोलिया, योगेश सरवाड़, हरीश भिण्डवाल, आलोक कोठारी आदि ने की है।