भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा संगठन का हुआ विस्तार, महावीर निनामा रतलाम का जिला संयोजक बने
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने महावीर निनामा को रतलाम जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया। ध्यानवीर डामोर ने संगठन विस्तार के तहत जिम्मेदारी सौंपी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा की रतलाम के डोंगरानगर में बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। आदिवासी परिवार की सभी विंगों की जिला इकाइयों के संयोजकों और जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। इसके तहत प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर ने महावीर निनामा को रतलाम जिले का संयोजक नियुक्त किया।
महावीर निनामा की नियुक्ति उनके सामाजिक सरोकारों, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं सहित रतलाम जिले के डीसीसी सदस्यों में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला संयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
नवनियुक्त जिला संयोजक महावीर निनामा ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के हितों और अधिकारों के लिए कार्य करने के साथ ही संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं एवं समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
नियुक्ति के दौरान भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर, विधायक कमलेश्वर डोडियार, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा झाबुआ के सचिन गामड़, विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, ईश्वर गरवाल, संदीप वसुनिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें







