बदल गया अचल संपत्ति अंतरण नियम, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री को दिया धन्यवाद

रतलाम के पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने अचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 में संशोधन करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Apr 1, 2023 - 00:38
Apr 1, 2023 - 00:53
 0
बदल गया अचल संपत्ति अंतरण नियम, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री को दिया धन्यवाद
शैलेंद्र डागा, पूर्व महापौर एवं भाजपा अध्यक्ष।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शासन द्वारा अचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 में संशोधन कर निगम की बेकार पड़ी अचल संपत्तियों के निराकरण की महत्वपूर्ण पहल की है। इसमें निगम की संपत्तियों को किराये पर देने का प्रावधान किया है। इससे नगरीय निकाय की आय में बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने इस आशय का बयान जारी किया है। डागा ने कहा कि नगर निगम अचल संपत्ति अंतरण नियम में संशोधन से नगर निगम की संपत्तियां जो उजाड़ पड़ी हैं उनका उपयोग हो सकेगा। ऐसी संपत्तियों को किराये पर दिया जा सकेगा। इससे एक ओर जहां निगम की आमदनी बढ़ेगी वहीं आमजन को भी फायदा होगा। जो लोग संपत्तियों को पट्टे पर लेने में असमर्थ हैं या खरीद नहीं सकते हैं वह उन्हें किराये पर ले सकेंगे।

150

डागा ने कहा कि शहर में भी नगर निगम की कई संपत्तियां ऐसी हैं जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। इस प्रावधान के बाद उन संपत्तियों का भी उपयोग हो सकेगा। पूर्व महापौर डागा ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।