भारत की बेटी मयूरी चौरड़िया को ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमंस में मिला यंग अचीवर्स अवॉर्ड, विदेशी धरती पर किया ‘जय भारत’ का उद्घोष

भारत की बेटी ने ब्रिटिश संसद में यंग इचीवर्स का अवॉर्ड प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने अवॉर्ड प्राप्त करने के दौरान भारता जयकारा भी लगाया।

Apr 26, 2023 - 22:21
Apr 27, 2023 - 03:59
 0
भारत की बेटी मयूरी चौरड़िया को ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमंस में मिला यंग अचीवर्स अवॉर्ड, विदेशी धरती पर किया ‘जय भारत’ का उद्घोष
यंग अचीवर्स अवॉर्ड के साथ मयूरी चौरड़िया।

एसीएन टाइम्स @ लंदन / रतलाम । भारत की बेटी सीए मयूरी चौरड़िया ने यहां की संसद ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में इतिहास रच दिया। मयूरी को 'यंग अचीवर्स अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने ‘जय भारात’ का नारा लगाया।

मयूरी चौरड़िया ने पूरे भारत का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। उन्हें मिला सम्मान पिछले दिनों ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में मिनिस्टर ऑफ़ लोकल गवर्नमेंट एंड फैथ सारा ओहन (Sarah Owen MP) द्वारा प्रदान किया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में ब्रिटेन के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट तथा एक्जिकीटिव सेक्रेटरी ऑफ कंजरवेटिव कमिटी बॉब ब्लैकमैन (Bob Blackman), मिनिस्टर ऑफ़ ट्रेड पॉलिसी गेरिथ रिचर्ड थॉमस (Gareth Richard Thomas) तथा संसद के अनेक सम्मानित सांसद और विधायक मौजूद रहे।

पत्रकार नीलेश बाफना ने बताया कि मयूरी रतलाम से जुड़ी होकर उन्हें यह अवॉर्ड उनके द्वारा प्राप्त की गई विशेष उपलब्धियों के लिए तथा उनके द्वारा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान देने के लिए दिया गया।

20 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहीं प्रयास 

मयूरी ने ब्रिटेन की संसद में अपने सम्मान के एवज में संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल इकोनॉमी, सोशल वेलफेयर, एनवायरनमेंट इम्पैक्ट, और इकोनॉमिक इंपावरमेंट में विशेष सुधार लाना उनका मुख्य उद्देश्य है। वे इस दिशा में 20 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति, अहिंसा तथा सदभाव लाना है। मयूरी के अनुसार यह अवॉर्ड सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी का है। उन्होंने 'जय भारत' का उद्घोष कर भारत का गौरव बढ़ाया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।