रोजगार मेले में 210 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन, 163 का 15 कंपनियों में हो गया प्रारंभिक चयन

रतलाम जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 163 प्रतिभागियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।

May 26, 2023 - 00:22
 0
रोजगार मेले में 210 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन, 163 का 15 कंपनियों में हो गया प्रारंभिक चयन
रोजगार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिला पंचायत रतलामग्रामीण आजीविका मिशनरोजगार कार्यालय रतलाम एवं शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 163 प्रतिभागियों का प्रारंभिक चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ।

रोजगार मेले में 15 कंपनियाँ शामिल हुईं। इनके द्वारा की गई भर्तियों के लिए कुल 210 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। इनमें 163 प्रतिभागियों का प्रारंभिक चयन किया हुआ। वेल्शन फार्मर रतलाम में 37माही ग्रुप बांसवाड़ा में 24टाटा मोटर्स अहमदाबाद में 15नवभारत फर्टिलाइजर इंदौर में 5, जीओ फाइबर रतलाम में 14 प्रतिभागियों का चयन हुआ।

150

इसी तरह एलआईसी रतलाम में 22, नीरज फूड रतलाम में 10, एलएनसीटी इंदौर में 08, कटारिया इरिगेशन रतलाम में 07डी एण्ड एच सेक्रोन तथा अनब्रेको में 06, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 03मेडिसेवा प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में 02  प्रतिभागियों का चयन किया गया।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।