कला एवं साहित्य : रतलाम में 17 नवंबर को बहेगी ‘काव्य रस धारा’, महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कर रहा आयोजन

काव्य प्रेमियों के लिए रतलाम में 17 नवंबर को एक कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें रचनाकार ‘काव्य रस धारा’ बहाएंगे।

Nov 13, 2024 - 20:42
 0
कला एवं साहित्य : रतलाम में 17 नवंबर को बहेगी ‘काव्य रस धारा’, महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कर रहा आयोजन
काव्य रस धारा 17 नवंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की अग्रणी संस्था "महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच" के तत्वाधान में 17 नवंबर (रविवार) काव्य रस धारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पी. एम. द्वारा प्रशंसनीय कवयित्री कविता चौहान (इंदौर) रहेंगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्तर के आशु कवि के. पी. एस. चौहान (इंदौर) करेंगे।

संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम के सूत्रधार मोड़ीराम सोलंकी ‘एकांत’ ने बताया कि आयोजन सुबह 11 बजे रतलाम शहर के डी.आर.एम. ऑफिस के सामने स्थित होटल स्वाद (स्वीट एवेन्यू) पर होगा। इसमें रतलाम के कनिष्ठ और वरिष्ठ रचनाकारों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। संस्था के मोहन सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व डीएसपी), प्रवीण सोनी, अशोक अग्रवाल, पूरण चोइथानी, इंदु सिन्हा, स्नेहलता धाकड़, जगदीश हरारिया, नरेंद्र धाकड़ एवं लक्ष्मण पाठक ने अधिक से रचनाधर्मियों से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।