व्याख्यान : स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला 17 नवंबर को, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर होगी आधारित

रतलाम में 17 नवंबर को विवेकानंद व्याख्यामाला का आयोजन किया जाएगा। यह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित होगी।

Nov 13, 2024 - 23:34
 0
व्याख्यान : स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला 17 नवंबर को, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर होगी आधारित
स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला 17 नवंबर को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला की सामान्य बैठक गत दिवस संपन्न हुई। इसमें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म की त्रि-शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर उनके जीवन पर आधारित व्याख्यान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। व्याख्यान 17 नवंबर को होगी।

व्याख्यान रविवार को अपराह्न 4:00 बजे श्री कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में होगा। प्रमुख वक्ता इंदौर के प्रसिद्ध चित्रकार पीयूष शर्मा रहेंगे। वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

ये उपस्थित रहे बैठक में

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह आकाश चौहान ने की। इसमें अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा, सचिव डॉ. हितेश पाठक, सुनीता छाजेड़, प्रवीण रामावत, कपिल व्यास, विजय जोशी एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नगर के प्रबुद्धजन से अपील की है कि इस व्याख्यानमाला में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।