सुरक्षा और जनसंवाद : लोकसभा चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी इसलिए पुलिस और सुरक्षा बल ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

रतलाम 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके मद्देनजर एसपी के निर्देश पर शहर में पुलिस व सुरक्षा बल ने शहर में फ्लैग मार्च कर आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर जनसंवाद किया।

May 10, 2024 - 19:55
May 10, 2024 - 20:55
 0
सुरक्षा और जनसंवाद : लोकसभा चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी इसलिए पुलिस और सुरक्षा बल ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों से जनसंवाद करने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने रतलाम शहर में फ्लैग मार्च किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल ने शुक्रवार को रतलाम शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन एवं एएसपी राकेश कुमार खाखा के नेतृत्व में हुए मार्च में 150 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। एसपी ने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की।

पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों शेरानीपुरा, मोचीपुरा, महलवाड़ा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक, माणक चौक थाना प्रभारी रंजीत सिंगार, डीडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार कैलाश बघेल, सूबेदार मोनिका सहित शहर के चारों थानों का बल शामिल रहा। इसके अलावा एसएसडी कंपनी भी फ्लैग मार्च में मौजूद रही।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।