नामली में लव जिहाद ! स्कूली छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था मुस्लिम किशोर, आरोपी की बहन किशोरियों को भाई से दोस्ती के लिए करती थी प्रेरित, बजरंग दल ने पकड़ा

रतलाम के नामली में एक मुस्लिम किशोर के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लव जिहाद का खुलासा होने पर बजरंगदल ने आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द किया है।

Nov 11, 2025 - 23:11
Nov 11, 2025 - 23:21
 0
नामली में लव जिहाद ! स्कूली छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था मुस्लिम किशोर, आरोपी की बहन किशोरियों को भाई से दोस्ती के लिए करती थी प्रेरित, बजरंग दल ने पकड़ा
लव जिहाद।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम किशोर स्कूल की एक नाबालिग छात्रा पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इसमें किशोर की बहन भी इसमें मदद कर रही थी। बजरंग दल ने आरोपी किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक नामली का रहने वाला एक नाबालिग युवक एक किशोरी इंस्टाग्राम और स्नैपचेट सोशल मीडिया एप पर लगातार मैसेज कर परेशान कर रहा था। वह किशोरी को उससे सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी की नाबालिग बहन भी अपने भाई की करतूत में उसका साथ दे रही थी। वह किशोरियों से दोस्ती करती थी और उन्हें अपने भाई और अन्य मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित करती थी। इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई। इससे उन्होंने मौका निकाल कर नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अन्य किशोरियों और युवतियों के मिले नंबर

तलाशी के दौरान आरोपी किशोर के मोबाइल की भी जांच की गई। इसमें तकरीबन 8 हिंदू किशोरियों और युवतियों के मोबाइल नंबर मिले। पुलिस अन्य किशोरियों और युवतियों से भी आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फिरहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी नाबालिग बहन के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।