रतलाम में हत्या ! राजस्थान के दो ड्राइवर भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, पानी गिरने की बात पर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के ट्रक ड्राइवर दो भाइयों के साथ मप्र के रतलाम जिले में हमला हो गया। हमले में एक की मौत हो गई। पुलिस ने एक नाबालिग सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mar 20, 2026 - 14:47
Mar 20, 2026 - 14:56
 0
रतलाम में हत्या ! राजस्थान के दो ड्राइवर भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, पानी गिरने की बात पर उतारा मौत के घाट
रतलाम में ट्रक चालक की हत्या। (AI-corrected image)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों पर साथ जिले के जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ट्रक से पानी गिरने की बात को लेकर लोहे की टामी और लट्ठ से किए गए वार से घायल एक ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरा दूसरा ड्राइवर गंभीर घायल है जिसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है। घायल ट्रक ड्राइवर उदयसिंह पिता भेरूसिंह तंवर (40) निवासी ग्राम बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़ राजस्थान ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई भगवानसिंह तंवर और मैं ट्रक ड्राइवरी करते हैं। उदयसिंह ने बताया कि मैंने ट्रक क्रमांक RJ 09GA 8876 पर महाराष्ट्र के शारदा से पपीता भरकर पुष्कर राजस्थान लेकर जा रहा था। वहीं छोटा भाई भगवानसिंह अपने ट्रक क्रमांक RJ 09GD 2206 में सनावद से कपास भरकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ था। दोनों भाइयों ने रास्ते में मोबाइल पर बात की और लेबड़ के पास मानपुर में मिले। इसके बाद दोनों ट्रक साथ में रवाना हुए। रात करीब 9:30 बजे सातरुंडा से रतलाम की ओर जाने वाली फोरलेन मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के हमारे ट्रक के आगे-पीछे चलाने लगे। वे लगातार हॉर्न बजा रहे थे और कट मारते हुए करतबबाजी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

पहले विवाद किया फिर दोस्तों को बुला लिया

उदयसिंह के अनुसार रात करीब 10:00 बजे दोनों भाइयों ने ट्रक बिलपांक फंटे के पास एक होटल के सामने खड़े कर चाय पीने लगे। तभी वहां मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43EC 3484 से उक्त तीनों लड़के वहां पहुंच गए। इनके नाम भारत, रोहित और सूरज हैं। वे हमारे पास आए और ट्रक से पानी निकलने की बात को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को भी भी कॉल कर दिया। इससे थोड़ी ही देर बाद वहां दो मोटरसाइकिल MP 43DR 9181 और MP 43ZL 3563 पर चार और युवक आ गए।

एक युवक पहले से था मौजूद

एक युवक पहले से मौजूद होटल पर एक अन्य आरोपी वहां पहले से ही मौजूद था। उसने और मोटरसाइकिलों पर आए सात लड़कों ने एकमत होकर दोनों ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ लाठी और लोहे की टामी से मारपीट की। आरोपियों ने हाथ-पैर और सिर पर जानलेवा हमले किए। नतीजतन उदयसिंह और भगवानसिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्कालन रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां छोटे भाई भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला करने वाले आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक 16 वर्षीय किशोर के अलावा भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) निवासी चिकलिया, रोहित पिता रामेश्वर निनामा (19), रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा (50), जगदीश पिता शोभाराम निनामा (45), कन्हैया पिता रामेश्वर निनामा (21) और तुलसीराम पिता धूलजी (28) शामिल हैं। घटना में आरोपी भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) भी घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।