‘घर’ बना कत्लगाह ! नाजिम ने पहले अपनी पत्नी और फिर 4 बच्चों को उतार दिया मौत के घाट, खुद के हाथों की नसें भी काट ली

नाजिम नामक व्यक्ति के परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

May 3, 2026 - 17:58
May 3, 2026 - 18:01
 0
‘घर’ बना कत्लगाह ! नाजिम ने पहले अपनी पत्नी और फिर 4 बच्चों को उतार दिया मौत के घाट, खुद के हाथों की नसें भी काट ली
Gurugram Family Murder Case ! आरोपी नाजिम एवं मृतका नजमा।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । गुरुराम के वजीराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार (Gurugram Family Murder Case) दिया। इतना ही नहीं उसने खुद के हाथों की नसें भी काट लीं। इस घटना ने पूरे NCR को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) से जुड़ा नजर आ रहा है। असली वजह जानने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार (2 मई 2026) शाम 6 से 9 बजे के बीच हुई। आरोप है कि आरोपी नाजिम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नजमा (35) और चार बच्चों इकरा (14), शिफा (12), खतीजा (10) और आरम (8) को जहर देकर मार डाला।पुलिस के अनुसार बच्चों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। गला घोंटने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। घटना के बाद नाजिम ने खुद की दोनों कलाइयां काट लीं। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मौके से खून से सना चाकू बरामद हुआ है। 

खौफनाक नजारा देख निकल गई भाई की चीख

रात करीब 9 बजे नाजिम का भाई जीशान ऊपर कमरे में गया, जहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। फर्श पर पांचों शव पड़े थे और नाजिम खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके से एक टूटा मोबाइल फोन भी मिला है।

ये भी पढ़ें

कौन है नाजिम ?

जानकारी के अनुसार आरोपी नाजिम मुरादाबाद (UP) का मूल निवासी है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार पिछले 8-9 महीनों से यहां रह रहा था। वह गढ़ी हरसरू में सैलून चलाता है। नजमा उसकी दूसरी पत्नी थी। बड़ी बेटी इकरा पहली पत्नी से जबकि बाकी की तीन संतानें नजमा से थीं। पति-पत्नी में कभी-कभी झगड़ा होता था, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था।

हर एंगल से हो रही जांच

ACP नवीन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी की रोज विवाद होता था। नाजिम का शनिवार को काम से लौटने के बाद भी झगड़ा हुआ था जिसने हिंसक रूप ले लिया। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।