उपलब्धि : मध्य प्रदेश लेखक संघ का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार रतलाम की श्वेता नागर को

मध्य प्रदेश लेखक संघ द्वारा रतलाम की लेखिका श्वेता नागर का चयन देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया है।

Jul 20, 2024 - 21:47
 0
उपलब्धि : मध्य प्रदेश लेखक संघ का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार रतलाम की श्वेता नागर को
श्वेता नागर और उनकी पुरस्कृत कृति रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद : जीवन और दर्शन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ‘मध्य प्रदेश लेखक संघ द्वारा राज्यस्तरीय पुरस्कारों और सम्मान की घोषणा की गई है। इसमें रतलाम निवासी लेखिका एवं सीएम राइज शासकीय मॉडल स्कूल सैलाना में व्याख्याता श्वेता नागर का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार उन महिला लेखिकाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

लेखिका श्वेता नागर की पुस्तक ‘रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद : जीवन दर्शन का चयन इस पुरस्कार के लिया गया। खास बात यह है कि यह पुस्तक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी म. प्र. शासन की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत चयनित हुई थी। पुस्तक का प्रकाशन 2021 में साहित्य अकादमी, ‘मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल’ के सहयोग से हुआ था। प्रकाशक संदर्भ प्रकाशन, भोपाल है। अपनी इस उपलब्धि पर लेखिका श्वेता नागर ने अपने गुरु प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और मध्य प्रदेश लेखक संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।