सिविल सर्जन को निर्देश : जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं दूर कर व्यवस्था बेहतर बनाएं- विधायक चेतन्य काश्यप

विधायक चेतन्य काश्यप ने सिविल सर्जन से चर्चा कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

Jul 22, 2023 - 22:57
 0
सिविल सर्जन को निर्देश : जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं दूर कर व्यवस्था बेहतर बनाएं- विधायक चेतन्य काश्यप
सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर से चर्चा करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @  रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर को दिए। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू में रात्रि के समय डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी से जुड़ी शिकायतों को दूर कर हर पल अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध रहें, ऐसी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

विधायक काश्यप ने अस्पताल में सभी प्रकार की दवाओं की कमी को तत्काल दूर करने और अस्पताल में नई ओटी टेबल आने के बाद ओटी को जल्द शुरू करने के लिए कहा ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। सिविल सर्जन डॉ. सागर ने बताया कि ओटी टेबल आ चुकी है। जल्द उसकी फिटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा।

काश्यप ने जिला अस्पताल में आने वाले हड्डी के मरीजों के एक्स-रे नहीं होने की भी जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि एक्स-रे की भी नई मशीन आ गई है, उसके इंस्टॉलेशन का कार्य बाकी है। इस पर काश्यप ने इंस्टॉलेशन कार्य को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे कि यहां आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक के दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी भी उपस्थित रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।