मलखंब सिर्फ खेल नहीं है, यह जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है, इससे शारीरिक क्षमता विकसित होती है- विधायक चेतन्य काश्यप

विधायक चेतन्य काश्यप ने मलखंब प्रतियोगिता का अवलोकन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित की।

May 10, 2023 - 00:15
May 10, 2023 - 00:18
 0
मलखंब सिर्फ खेल नहीं है, यह जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है, इससे शारीरिक क्षमता विकसित होती है- विधायक चेतन्य काश्यप
मलखंब प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद विधायक काश्यप, समिति सदस्यों के साथ ।

ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का रतलाम विधायक ने किया शुभारंभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु नगर में बने क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर काश्यप ने कहा कि मलखंब का खेल, सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है। इसके माध्यम से शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही ध्यान की स्थिति भी निर्मित होती है।

150

500
200

विधायक काश्यप ने कह कि मलखंब में जब आप प्रयास करते है तो स्वयं को केंद्रित करते हैं। मलखंब आज के लिए खेल है लेकिन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। मुझे उम्मीद है कि यहां तैयार होने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम देश में रोशन करेंगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंब की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। काश्यप ने क्रीड़ा केंद्र परिसर में हुए कार्यों का अवलोकन भी किया।

ये सभी उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, हीरालाल करमचंदानी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, स्केटिंग संयोजक रितेश वोहरा, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश त्रिवेदी, मलखंब कोच जितेंद्र धुलिया, आर. सी. तिवारी, प्रकाश व्यास, सुरेश माथुर, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मला डामोर, दुर्गा डामोर, अमित सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, नरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।