विधायक दिलीप मकवाना के प्रयास को मिली सफलता, ढाई करोड़ रुपए की लागत के पांच उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। इन पर करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से संभव हो सका है।

May 10, 2023 - 13:00
May 10, 2023 - 14:06
 0
विधायक दिलीप मकवाना के प्रयास को मिली सफलता, ढाई करोड़ रुपए की लागत के पांच उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत
दिलीप मकवाना, विधायक- रतलाम ग्रामीण विधानसभा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ग्रामीण विधानसभा में विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति मिली है। इन भवनों के निर्माण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत हुई है। प्रत्येक भवन लगभग 100 बाय 100 फीट का बनेगा। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर लंबे समय से विधायक मकवाना प्रयासरत थे। इसके चलते इनके निर्माण की स्वीकृति मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर भवन की स्वीकृति मिलने पर विधायक मकवाना द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का आभार व्यक्त किया गया है। विधायक मकवाना ने बताया कि रतलाम ग्रामीण विधानसभा में उक्त भवन ग्राम कमेड़, इशरथुनी, बिबडोद, तीतरी, कुआंझागर में बनाना है। प्रत्येक भवन लगभग 49-49 लाख रुपए की राशि से निर्मित होगा। उक्त गांवों में पूर्व से स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर संचलित है। नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। इसके अतरिक्त ग्राम खारी में एक नया सब सेंटर प्रारंभ किया होगा, जिसके भवन की भी स्वीकृति जल्द प्राप्त होगी।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।