बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत 13-14 मई को होंगे आयोजन, विधायक काश्यप ने किया उत्सवी माहौल में सफल बनाने का आह्वान

भाजपा के बुथ विजय संकल्प अभियान को उत्सवी माहौल में मनाने का आह्वान रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने किया है। उन्होंने 13 एवं 14 मई को होने वाले आयोजनों में सहभागिता के लिए भी प्रोत्साहित किया।

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत 13-14 मई को होंगे आयोजन, विधायक काश्यप ने किया उत्सवी माहौल में सफल बनाने का आह्वान
भाजपा के मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  भारतीय जनता पार्टी द्वारा 04 से 14 मई तक ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। इसके तहत 13 एवं 14 मई को आयोजन होंगे। इसे लेकर रतलाम नगर के मुखर्जी मण्डल, आंम्बेडकर मण्डल एंव दीनदयाल मण्डल की बैठक हुई। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने उत्सवी माहोल में विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

विधायक काश्यप ने कहा कि ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ के माध्यम से भाजपा ने बूथ की जो संकल्पना की है, उसे मजबूती देने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में क्षेत्र के सभी प्रमुख लोगों को जोड़ कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। रतलाम में 13 एवं 14 मई को अभियान के कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश, प्रदेश और रतलाम शहर हुए सभी विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से आगामी चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करें।

जन सेवा अभियान पर भी डाला प्रकाश

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में विधायक काश्यप ने 10 मई से आरंभ हो रहे जन सेवा अभियान के दूसरे चरण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की 62 योजनाओं से लाभांवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ें। जन सेवा अभियान में आम जन से जुड़ा प्रत्येक कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

इन्होंने भी संबोधित किया

बैठक के आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने रतलाम नगर में बूथ विजय संकल्प अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और आगामी वर्ष में होने वाले आम चुनाव भाजपा को निश्चित रूप से जीतना है। बूथ विजय संकलप का यह अभियान इसी लक्ष्य को पूर्ण करने में कारगर होगा। अभियान के प्रभारियों ने भी संबोधित किया। अभियान के पत्रक का वाचन, संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्षों ने किया। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।