रतलाम – मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी, ओएचई लाइन भी टूटी, रेल यातायात ठप, 29 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली – मुंबई रेल मार्ग पर लीमखेड़ा के मंगलमहूड़ी रेल यार्ड मालगाड़ी बेपटरी हुई। दुर्घटना में मालगाड़ी के 16 कोच पटरी से उतर गए। बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन भी टूट गई। इससे रेल यातायात ठप हो गया। राहत कार्य जारी है।

रतलाम – मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी, ओएचई लाइन भी टूटी, रेल यातायात ठप, 29 ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बेपटरी मालगाड़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बीती रात बड़ा रेल हादसा हो गया। एक मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी हो गई। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजतन रेल यातायात ठप हो गया। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ा तो कुछ को निरस्त करना पड़ा। मंडल रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक सुधार कर रेल यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने सोमवार दोपहर 12 बजे तक यातायात सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई की रात करीब 12.48 बजे मंगलमहूड़ी यार्ड लिमखेड़ा अप लाइन के बीच एक मालगाड़ी के 16 वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त हुई मालगाड़ी का इंजिन NEBOX(Ex KPRJ) loco No. 31702/31794 WAG9 VSKP है। दुर्घटना रतलाम-दाहोद रेलखंड के मध्य 59/1250 किमी 517/23 पर हुई। इससे अप और डाउन लाइन रेलवे ट्रैक अवरुद्ध हो गया। हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हो गया।

वैगन बेपटरी होने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन भी टूट गई जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसे सुचारू करने के लिए रात 12.40 बजे ही राहत दल रवाना कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही अधिकारी भी घटनास्थल रवाना हो गए थे। तड़के करीब 5.30 बजे एआरटी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गई।

इन ट्रेनों पर हुआ असर

दुर्घटना के कारण रेल यातायात ठप हो गया। इससे रेलवे को नई दिल्ली – मुंबई रूट पर चलने वाली दिल्ली-मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ, सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस, मुंबई - इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस, मुंबई - जयपुर एक्सप्रेस, पुणे - इंदौर एक्सप्रेस, जबलपुर - सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। दाहोद -हबीबगंज और दाहोद रतलाम उज्जैन मेमू भी प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर इंदौर - जोधपुर यात्री ट्रेन के बेपटरी होने की जांच के लिए मुंबई से आने वाला तीन सदस्यीय दल भी रास्ते में ही अटक गया। दल को दाहोद में ही रोकना पड़ा।

एक्सीडेंट के बाद ऐसे एक्टिव हुआ रेल प्रशासन

  • रात 12.20 बजे मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी हुए।
  • रात 12.20 रेलवे कंट्रोल रूम दुर्घटना की जानकारी मिली।
  • रात 12.22 बजे हूटर बज उठा।
  • रात 12.40 बजे रेलवे की इंजीनियरिंग व मैकेनिकल विभाग के अमले को लेकर एआरटी रवाना हुई।
  • रात 12.40 बजे डीआरएम विनीत गुप्ता व अन्य विभागों के अधिकारी रवाना।
  • रात 01.00 बजे दाहोद से 200 रेल कर्मचारियों का दल दुर्घटना स्थल रवाना।
  • सुबह 04.00 बजे डीआरएम ने दुर्घटना राहत दल को रखरखाव तेज करने का कहा।
    सुबह 04.30 बजे गोधरा और रतलाम से क्रेनें पहुंचीं।
  • सुबह 5.45 बजे क्रेन से मालगाड़ी के वैगन उठाने का काम शुरू हुआ।

प्रभावित ट्रेनों की सूची

सभी फोटो- राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)