ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह को अनुनाद संस्था 8 फरवरी को देगी संगीतमय भावांजलि, हेमंत जोशी और टीम देगी प्रस्तुति

महान ग़ज़ल गायक स्व. जगजीत सिंह के जन्मदिन 8 फरवरी को रतलाम में ग़ज़ल निशा का आयोजन किया जाएगा। अनुनाद संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वरांजलि दी जाएगी।

Feb 2, 2024 - 00:15
 0
ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह को अनुनाद संस्था 8 फरवरी को देगी संगीतमय भावांजलि, हेमंत जोशी और टीम देगी प्रस्तुति
अनुनाद संस्था 8 फरवरी को जगजीत सिंह की याद में आयोजित करेगी ग़ज़ल निशा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संस्था अनुनाद द्वारा महान ग़ज़ल गायक स्व. जगजीत सिंह का जन्मदिन 8 फरवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर संस्था उन्हें संगीतमय भावांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें रतलाम के कलाकार प्रस्तुति देंगी।

जानकारी के अनुसार ग़ज़ल निशा का आयोजन 8 फरवरी को शाम 7.30 बजे से सैलाना रोड पर परशुराम विहार कॉलोनी के सामने स्थित पुष्पांजलि पैलेस पर होगा। इसमें रतलाम के ग़ज़ल गायक हेमंत जोशी और उनकी टीम स्वरांजलि देंगे। उनके साथ प्रस्तुति देने वालों में मनोज जोशी, नीलेश जोशी, हरिओम भंवरिया, विकास जैन, सतीश जमरा, बी. एल. मरमट, नितिन सिंह रावत, रिद्दम मिश्रा, नरेंद्र पुनवर, रुद्रांणी तांदेल, अवनि उपाध्याय आदि कलाकार भी शामिल होंगे। आयोजन के सूत्रधार शायर अब्दुल सलाम खोकर होंगे। अनुनाद संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने ग़ज़ल और संगीत प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।