अभा ग्राहक पंचायत का 3 दिनी राष्ट्रीय चिंतन शुरू, देश के 200 से अधिक पदाधिकारी रतलाम पहुंचे, प्रबुद्धजन से विचार-विमर्श आज, समापन कल

रतलाम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय चिंतन बैठक हो रही है। यह 16 अप्रैल तक चलेगी।  

Apr 15, 2023 - 09:07
Apr 15, 2023 - 09:07
 0
अभा ग्राहक पंचायत का 3 दिनी राष्ट्रीय चिंतन शुरू, देश के 200 से अधिक पदाधिकारी रतलाम पहुंचे, प्रबुद्धजन से विचार-विमर्श आज, समापन कल
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की चिंतन बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चिंतन बैठक का आयोजन रतलाम में किया जा रहा है। तीन दिनी बैठक शुक्रवार को शुरू हो गई। 15 अप्रैल को प्रबुद्धजनों से चर्चा होगी और 16 को समापन होगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चिंतन बैठक सागोद रोड स्थित देव श्री गार्डन शुक्रवार को शुरू हुई। बैठक में विभिन्न जन हितेषी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देशभर के सभी प्रांतों से 200 पदाधिकारी शामिल होने के लिए आए हैं। बैठक की शुरुआत में पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, सचिव अरुण देशपांडे, पंचायत के पालक मंगेश भौंडे, सह सचिव जयंत कथेरिया, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य प्रदेश के प्रांत सह सचिव अनुराग लोखंडे ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद,  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत उद्योगपति संजय व्यास, राजेश पगारिया, समाजसेवी महेंद्र भंडारी, भाजपा नेता अशोक देवड़ा, श्याम लालवानी ने किया।

प्रबुद्धजन के लिए विशेष सत्र 15 अप्रैल को

जिला मीडिया प्रभारी हेमंत भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तहत 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे स्थानीय प्रबुद्धजन के विचार विमर्श किया जाएगा। इसमें जनहितैषी विभिन्न विषयों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन 16 अप्रैल की शाम को होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।