रॉयल कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञों ने दी ‘कॉमन मेंटल डिसऑर्डर’ व इससे बचाव की जानकारी

रॉयल कॉलेज में कॉमन मेंटल डिसऑर्डर विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया।

Aug 24, 2023 - 18:06
 0
रॉयल कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञों ने दी ‘कॉमन मेंटल डिसऑर्डर’ व इससे बचाव की जानकारी
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार के दौरान आयोजित क्विज के विजेता अतिथियों के साथ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति रतलाम द्वारा एक दिवसीय सेमिनार रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में आयोजित किया गया।

सेमिनार का विषय ‘कॉमन मेंटल डिसऑर्डर’ था। मुख्य वक्ता डॉ. निर्मल जैन (सीनियर साइकैट्रिस्ट सिविल हॉस्पिटल, रतलाम) तथा डॉ. अंचला दीक्षित (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट) ने असामान्य एवं अव्यवस्थित व्यवहार के लक्षणों, कारणों एवं इसके इलाज के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। डॉ. निर्मल जैन ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण व्यक्तियों और समुदायों को मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और विकारों वाले व्यक्तियों, विशेष रूप से गंभीर मानसिक बीमारी और गंभीर भावनात्मक गड़बड़ी वाले लोगों को उचित और सुरक्षित रूप से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करता है। डॉ. अंचला दीक्षित ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों की समझ में सुधार लाने और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

क्विज आयोजित, पुरस्कार में दिए औषधीय पौधे

सेमिनार में दी गई जानकारी के आधार पर रॉयल कॅालेज में क्विज का भी आयोजन किया गया। इसमें मोनिशा, संदीप, कुंदन, भावेश एवं संतोष पाटीदार विजेता रहे। वक्ताओं द्वारा विजेता विद्यार्थियों को औषधीय पौधे पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। आयोजन में सिविल अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका जोशी एवं नागेश्वर राठौर का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन प्रो. मिलिन गांधी ने एवं आभार प्रदर्शन प्रो. शगुफ्ता खान ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।