नियुक्ति / मनोनयन : जयराज सिंह देवड़ा समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत, साथियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दुबे द्वारा जयराज सिंह देवड़ा को रतलाम जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Jul 11, 2025 - 01:24
 0
नियुक्ति / मनोनयन : जयराज सिंह देवड़ा समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत, साथियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
जयराज सिंह देवड़ा, जिला अध्यक्ष- समग्र शिक्षक संघ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेश दुबे द्वारा रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर जयराज सिंह देवड़ा को मनोनीत किया। देवड़ा का मनोनयन नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा पारिवारिक व्य स्तता के चलते जिला अध्यक्ष पद से मुक्त होने का आग्रह किए जाने पर किया गया।

जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक आहूत की गई। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान बताया कि वे पारिवारिक व्यस्तता के चलते अभी जिला अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल पाने की स्थिति में नहीं। अतः उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष के लिए जयराज सिंह देवड़ा का नाम प्रस्तावित किया जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसकी जानकारी संघ के प्रांतीय मुख्यालय को दो गई तो प्रांतीय महामंत्री ने भी देवड़ा के नाम की अनुशंसा कर दी। इसके चलते प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दुबे ने देवड़ा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक में ये सभी उपस्थित रहे

जिला स्तरीय बैठक में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष चरण सिंह जाधव एवं कमल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह सोनगरा, एम. एल. नागावत, प्रज्ञा पांडेय, शीला लोहिया, सीमा राठौर, संध्या तिवारी, तलत जहां, बी. एल. बुज, नवीन बोरिया, हेमंत बोरिया, अनोखीलाल बसेर, रूप सिंह, लोकेंद्र व्यास, राधेश्याम तोग़ड़े, नरेंद्र सिंह राठौर, श्यामसुंदर भाटी, दातार सिंह शक्तावत, बद्रीलाल पाटिल आदि उपस्थित थे। सभी ने देवड़ा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।