Re-NEET 2026 में ‘अभ्यास’ का कमाल ! 325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 300 ने क्वालिफाई किया, 150 से अधिक का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश तय
रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने Re-NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 325 में से 300 से अधिक विद्यार्थियों को क्वालिफाई कराया। 150 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया। सफलता पर सम्मान समारोह और विजय जुलूस भी निकाला गया।
अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने विजय जुलूस निकाला, चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । Re-NEET-2026 के घोषित परिणाम में रतलाम के न्यू रोड स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 325 विद्यार्थियों ने Re-NEET में भाग लिया, जिनमें से 300 से अधिक ने क्वालिफाई कर लिया। इनमें से 150 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि सफल रहे विद्यार्थियों में 15 से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड के साथ मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट सुनिश्चित की है। उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने हेतु विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। डॉ. कुमावत ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे अभ्यास परिवार ने सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया।
ये भी पढ़ें
आतिशबाजी के साथ निकला विजय जुलूस
सम्मान समारोह के बाद संस्थान की ओर से आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिकों ने चयनित विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। डायरेक्टर डॉ. कुमावत एवं संस्थान के स्टाफ का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इन विद्यार्थियों ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता
संस्थान के प्रमुख चयनित विद्यार्थियों में राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक), अर्जुन पाटीदार (581 अंक), पुष्कर कनौजिया (564 अंक), जयवर्धन सिंह (531 अंक), स्वस्ति पांडेय (531 अंक), ईशान रोमड़े, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, शेज़ान उस्ता, जया मालवीय, प्रेमलता पंवार, दीक्षा कुशवाह, जया चारेल, दीपेंद्र परिहार, आदित्य चौहान, महेश सूर्यवंशी, सलोनी माहोर, करन मैड़ा, अक्षरा डावर, नेहा परमार, दिशा सिसौदिया, आयुष चारेल, गोल्डी यादव, सागर मैड़ा, तनवीर सिंह सोलंकी, सेवाराम डामोर, राहुल निनामा, योगेश मैड़ा, मनीषा निनामा, लक्ष्मी निनामा, सिद्धार्थ चारेल, महेश भूरिया, सुरेश मुनिया, अभिनय मैड़ा, प्रियंका सोलंकी, नीलेश डाबी, अवनी वर्मा, लक्की परमार, धीरज यादव, रोहित बामनिया, ट्विंकल बौरासी, योगेंद्र कटारा, पायल कटारा, शुभम डामर, अर्पिता निनामा, रानू निनामा, पायल डाबी, सानिया वर्मा, रिंकू बामनिया, सुनील कटारा, कांतिलाल गरवाल, इंद्रा निनामा, पूनम डोडियार, अंकिता सिंघाड़, राजेश चौहान, दिनेश अमलियार, मनीषा निनामा, पायल डिंडोर, रोहित निनामा, राहुल गणावा, सुरेश बामनिया, भावेश डाबी, विशाल निनामा, एस्तर बारिया, सचिन मुनिया, विनय मावी, तानिया बिलवाल, दिव्या डिंडोर, कृष्णा कलाम, सुखराम सिंगाड़, पंकज डामर, अजय मैड़ा, अनीशा मैड़ा, गोलू मैड़ा, राजेश बारिया, अंजू डामर, रीतेश डामोर, अनिल निनामा, पूजा मैड़ा, माया भूरिया, सुब्रता सोलंकी, चंदन चौहान, अशोक मावी, अतुलपाल चरपोटा, प्रियंका मैड़ा, आकाश डामर, अरशान अली एवं सुनील डामर आदि शामिल हैं।







