पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिसौदिया 11 सितंबर को रतलाम जिले में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे

मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया सोमवार को रतलाम में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Sep 10, 2023 - 20:38
 0
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिसौदिया 11 सितंबर को रतलाम जिले में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे
महेंद्रसिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मप्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्रसिंह सिसौदिया निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 सितंबर को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिसौदिया सुबह 10.00 बजे रतलाम से कालूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.45 बजे कालूखेड़ा में पूर्व मंत्री स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.00 बजे ग्राम रानीसिंग में स्व. कालूखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण कर 12.40 बजे वापस कालूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे तालीदाना गांव रवाना होकर 1.40 बजे स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गोशाला का शिलान्यस करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे रतलाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.00 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट कर सायं 4.00 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।