घरों में शौचालय बने नहीं और पोर्टल पर चढ़ा दी फर्जी जानकारी, 4.20 लाख रुपए की हेराफेरी की, पंचायत सचिव निलंबित

शौचालय निर्माण के नाम पर आर्थिक अनियमितता बरतने के मामले में जिला पंचायत सीईओ ने आलोट के कलासिया गांव के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।

Jan 29, 2022 - 00:05
 0
घरों में शौचालय बने नहीं और पोर्टल पर चढ़ा दी  फर्जी जानकारी, 4.20 लाख रुपए की हेराफेरी की, पंचायत सचिव निलंबित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर आलोट की ग्राम पंचायत कलासिया के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ ने की।

प्रशासन से जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार कलसिया के सचिव सत्यनारायण व्यास द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2017-18 में शौचालय निर्माण के लिए जारी प्रोत्साहन राशि हितग्राहियों के घरों में शौचालय बने बिना ही पोर्टल पर दर्ज करवा दी।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव ने प्रति हितग्राही 12 हजार रुपए के हिसाब से 35 हितग्राहियों के नाम से 4 लाख 20 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान अन्य खातों पर जमा करवा दिए। पोर्टल पर फर्जी जीयो टैगिंग भी करवा दी। जबकि किसी भी हितग्राही के घर शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। जांच में गड़बड़ी साबित होते ही सीईओ जिला पंचायत ने सचिव व्यास को निलंबित कर दिया। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।