समाज-संस्कृति : पारीक ब्राह्मण समाज की गोठ एवं चुनाव संपन्न, नवीन व्यास अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक सचिव बने, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का हुआ सम्मान

पारीक ब्राह्मण समाज की वार्षिक गोठ के दौरान समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इस दौरान समाज के 70 साल के बुजुर्गों का स्मान भी किया गया।

Dec 31, 2024 - 22:58
 0
समाज-संस्कृति : पारीक ब्राह्मण समाज की गोठ एवं चुनाव संपन्न, नवीन व्यास अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक सचिव बने, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का हुआ सम्मान
नवीन व्यास (अध्यक्ष) एवं दिनेश पारीक (सचिव)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पारीक ब्राह्मण समाज की वार्षिक गोठ का आयोजन बरबड़ हनुमान मंदिर में हुआ। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों का चुनाव एवं कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवीन व्यास को अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक को सचिव चुना गया।

वार्षिक गोठ में सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठजन ने भगवान महर्षि पाराशर जी की पूजा-अर्चना किया। इसके बाद बीते साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समाज की कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए निर्वाचन हुआ। इसमें नवीन व्यास अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक सचिव चुने गए। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। पूर्व अध्यक्ष भगवानदास ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व्यास को प्रभार सौंपा।

बुजुर्गों का सम्मान किया, गेम्स भी हुए

गोठ के दौरान समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन किया जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने भाग लिया। 

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

संरक्षक - महेश बोहरा, केशव नारायण पारीक एवं भगवानदाश पारीक

उपाध्यक्ष - कुमुद रंजन पंडा

सहसचिव - आकाश पारीक

कोषाध्यक्ष - चंद्रनारायण पारीक

उपकोषाध्यक्ष - अमित पारीक

कार्यकारिणी सदस्य - मनीष व्यास, नरोत्तम उपाध्याय, संजय व्यास, राहुल पारीक एवं संजय शर्मा

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।