मतदान की तैयारी : सामान्य प्रेक्षक ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की ताकीद की

निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर लगातार बैठकें ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

Nov 14, 2023 - 09:48
Nov 15, 2023 - 12:09
 0
मतदान की तैयारी : सामान्य प्रेक्षक ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की ताकीद की
विधानसभा निर्वाचन 2023

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 13 नवंबर ( 13.11.2023 को विधानसभा क्षेत्र 219-रतलाम ग्रामीण एवं 220-रतलाम शहर के सेक्टर अधिकारियों की सामान्य प्रेक्षक किल्लू शिवकुमार (आईएएस) ने ली। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक जनपद पंचायत रतलाम के साभाकक्ष में हुई।

दोनों बैठकों में सेक्टर अधिकारियों को 17 नवंबर को होने वाला मतदान संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा सेक्टर अधिकारियों को पीठासीन अधिकारियों से समन्वय कर उनकी प्रत्येक समस्या को समय पर सुलझाने एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। दोनों रिटर्निंग ऑफिसर को शान्तिपूर्ण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बैठकों में रतलाम शहर विधानसभा और रतलाम ग्रामीण विधानसभा के लाइजनिंग ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।