धर्म-संस्कृति ! श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारी शुरू, समाज प्रमुखों ने दिए सुझाव, 13 अप्रैल को पूरे होंगे समाधि के 100 वर्ष

गुरुदेव श्री केशव भगवान शताब्दी समारोह, श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री नित्यानंद आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसी तैयारी के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

Mar 30, 2026 - 23:17
Mar 30, 2026 - 23:33
 0
धर्म-संस्कृति ! श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारी शुरू, समाज प्रमुखों ने दिए सुझाव, 13 अप्रैल को पूरे होंगे समाधि के 100 वर्ष
श्री नित्यानंद आश्रम में श्री नर्मदानंद जी के सान्निध्य में आयोजित बैठक में सुझाव देते समाज प्रमुख।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी वर्ष धूमधाम ने मनाया जाएगा। इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक आयोजनों के साथ ही महाप्रसादी भी होगी। इसके लिए तैयारियों और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी तारतम्य में श्री नित्यानंद आश्रम में आवश्यक बैठक हुई जिसमें समाज प्रमुखों ने उपयोगी सुझाव दिए।

Google NewsFollow Us

गुरुदेव श्री केशव भगवान की समाधि के 100 वर्ष 13 अप्रैल 2026 (एकादशी) को पूरे होंगे। इसके श्री नित्यानंद आश्रम में गत 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सान्निध्य में अखंड ॐ नमः शिवाय का जाप जारी है। शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए प्रथम चरण में कई समाज प्रमुखों की बैठक संत श्री नर्मदानंद जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें समाज प्रमुखों ने अपने-अपने समाज की ओर से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया और उपयोगी सुझाव दिए। अगले चरण में अन्य समाजों के प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

ये शामिल रहे बैठक में

आयोजन की तैयारी को लेकर हुई प्रथम बैठक में मदन सोनी, अनिल झालानी (अध्यक्ष- सनातन धर्मसभा), राजेश तिवारी (अध्यक्ष- गुर्जर गौड़ ब्राह्ण समाज), संदीप व्यास (अध्यक्ष- सारस्वत ब्राह्मण समाज), सत्येंद्र जोशी (अध्यक्ष- भार्गव ब्राह्मण समाज), अजय जोशी (अध्यक्ष- दधीचि ब्राह्मण समाज), गोविंद काकानी (माहेश्वरी समाज), आर. के. सतवानी- (अध्यक्ष- सिंधी समाज), पुरुषोत्तम पांचाल (महासचिव- पांचाल समाज), रमेश पांचाल (अध्यक्ष- जूना गुजराती लोहार सुथार समाज), ज्ञानचंद्र कृष्णानी (अध्यक्ष- सिंधी गुरुद्वारा विरियाखेड़ी), एडवोकेट देवेंद्र गुर्जर (अध्यक्ष- जिला गुर्जर समाज), कृष्ण गोपाल आचार्य (अध्यक्ष- औदिच्य ब्राह्मण समाज), सुनील शर्मा (सचिव- औदिच्य ब्राह्मण समाज), चंपालाल जोशी (अध्यक्ष- मेनारिया ब्राह्मण समाज), प्रभुलाल सोलंकी (अध्यक्ष- श्री रैदास समाज), शंकर लाल (अध्यक्ष- मेवाड़ माली समाज), नरेंद्र जोशी (अध्यक्ष- चौबीसा ब्राह्मण समाज), मुन्नालाल प्रजापति (प्रजापति समाज), आनंद परमार (अध्यक्ष- दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज), सुरेश राठौड़ (अध्यक्ष- तेली समाज), भारत सोलंकी (अध्यक्ष- दर्जी समाज), उमाशंकर सिर्वी (सिर्वी समाज) प्रवीण उपाध्याय (अध्यक्ष- सर्व ब्राह्मण महासभा), राधारमण शर्मा (सर्व ब्राह्मण समाज), अनिल भावसार (भावसार समाज), सुरेश माथुर (कायस्थ समाज), विजय ओझा (गामोठ- सखवाल ब्राह्मण समाज), केशुराम मेहता (मेनारिया ब्राह्मण समाज), देवीसिंह राठौर (राजपूत नवयुवक मंडल प्रतिनिधि), त्रिलोकचंद्र प्रजापति, जुगल पंड्या, पंकज सोनी, अशोक चौहान, रवि दग्धी, रूपेश कुमार मंगरोला, विजय नायक, गजेंद्र सिंह भाटी, आकाश पारिख, पंकज सोनी, गोवर्धनलाल सिर्वी (पटेल) सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन राजेश सक्सेना ने किया। आभार बसंतीलाल धाकड़ माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।