साहित्यकार एवं चिंतक प्रो. अज़हर हाशमी का 73वां जन्मदिन 13 जनवरी को,  अपरिहार्य कारणों से विद्यार्थी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थगित

साहित्यकार एवं चिंतक प्रो. अज़हर हाशमी की अस्वस्थता के चलते विद्यार्थी परिवार द्वारा इस वर्ष उनका सार्वजनिक जन्मदिन समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Jan 11, 2023 - 18:55
Jan 11, 2023 - 18:57
 0
साहित्यकार एवं चिंतक प्रो. अज़हर हाशमी का 73वां जन्मदिन 13 जनवरी को,  अपरिहार्य कारणों से विद्यार्थी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थगित
प्रो. अज़हर हाशमी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रख्यात चिंतक एवं साहित्यकार प्रोफेसर अज़हर हाशमी का 73वां जन्मदिन 13 जनवरी को है। इस मौके पर विद्यार्थी परिवार द्वारा आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

विद्यार्थी परिवार के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी (एडवोकेट) ने बताया कि विद्यार्थी परिवार द्वारा वर्ष 2003 से निरंतर प्रोफेसर हाशमी का जन्मदिन मनाया जाता है। सुनामी, निर्भया कांड, पठानकोट हमले सहित अन्य अवसरों पर प्रोफेसर हाशमी का जन्मदिन नहीं मनाया गया था। इस वर्ष 13 जनवरी को जन्मदिन मनाया जाना था लेकिन प्रोफेसर हाशमी की अस्वस्थता के कारण विद्यार्थी परिवार ने उक्त कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। शुभचिंतक दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें... 2021 के साहित्य पुरस्कार घोषित : रतलाम के कवि एवं समालोचक प्रो. अज़हर हाशमी सहित  13 साहित्यकार अखिल भारतीय व 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।