अनुपूरक बजट में एमएसएमई के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान, मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

मप्र सरकार के वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान में एमएसएमई विभाग के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान किए जाने पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Mar 11, 2025 - 22:29
Mar 11, 2025 - 23:39
 0
अनुपूरक बजट में एमएसएमई के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान, मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
चेतन्य काश्यप- एमएसएमई मंत्री, मप्र।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज राज्य विधानसभा में 19,206 करोड़ 79 लाख 52 रुपए का वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत किया है। इसमें एमएसएमई विभाग के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इस बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के उक्त प्रयासों से प्रदेश में निवेश और औद्योगिकीकरण को नई गति एवं दिशा प्राप्त होगी। प्रदेश में रोजगार की नई संभावना में वृद्धि होगी और संपूर्ण प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

150

500
200

यह फायदा होगा

उल्लेखनीय है कि अनुपूरक अनुमान में यह राशि एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश संवर्धन / सुविधा प्रदाय योजना के तहत पिछले वर्षों के बकाया भुगतान के लिए प्रस्तावित है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट में 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। उसके बाद प्रथम अनुपूरक अनुमान में 400 करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ था, जिसका वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से संबंधित इकाइयों को किया जा चुका है। द्वितीय अनुपूरक अनुमान और पूर्व में आवंटित राशि को मिलाकर विभाग के लिए इस वित्तीय वर्ष में 2169.80 करोड़ रुपए का कुल बजट प्रावधान हो जाएगा। निवेश प्रोत्साहन के दृष्टिगत विभाग के लिए पहली बार इतने बजट का प्रावधान किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।