प्रवेश का आखिरी मौका ! बाजना की शासकीय ITI में प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग की आखरी तिथि 29 अगस्त, 1 सितंबर को मेरिट सूची से मिलेगा प्रवेश
शासकीय आईटीआई बाजना में CLC प्रवेश के लिए 29 अगस्त आखिरी तारीख है। 31 अगस्त को मेरिट क्रम और 1 सितंबर को मेरिट सूची जारी होगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बाजना स्थित शासकीय आई.टी.आई. CLC राउंड के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं के लिए 29 अगस्त 2026 आखिरी मौका है। आवेदक चॉइस फिलिंग के साथ त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। संस्था प्रबंधन ने युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना रिक्त सीटों के लिए चॉइस फिलिंग करने की अपील की है।
CLC राउंड के तहत 31 अगस्त को मेरिट क्रम प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें से आवेदक को एक विकल्प लॉक करना होगा। इसके बाद 1 सितंबर को मेरिट सूची जारी कर प्रवेश दिए जाएंगे। 3 सितंबर को प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
शासकीय आई.टी.आई. बाजना में वर्तमान में विभिन्न ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। इनमें सोलर ट्रेड में 16, मैकेनिक डीजल में 13, फिटर में 12, सिलाई तकनीशियन में 10, कम्प्यूटर (COPA) में 10 तथा विद्युतकार ट्रेड में 5 सीटें शामिल हैं।
संस्था के प्राचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 29 अगस्त तक अनिवार्य रूप से चॉइस फिलिंग एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें।





