CBSE 12th result में बेटियों का कमाल ! जावरा की वाफिया सैयद 98.6 फीसदी के साथ जिले में टॉप पर, BJP नेता की बेटी अदिति डागा व CA की बेटी प्रियांशी गुप्ता ने भी किया कमाल

रतलाम की तीन बेटियों वाफिया सैयद, अदिति डागा और प्रियांशी गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धि की चर्चा काफी हो रही है। इन्होंने CBSE की 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

May 14, 2026 - 00:18
 0
CBSE 12th result में बेटियों का कमाल ! जावरा की वाफिया सैयद 98.6 फीसदी के साथ जिले में टॉप पर, BJP नेता की बेटी अदिति डागा व CA की बेटी प्रियांशी गुप्ता ने भी किया कमाल
CBSE में इन बेटियों ने किया कमाल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेंट्रल बोर्ड ऑफि सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में रतलाम की बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जावरा की बेटी वाफिया सैयद 98 फीसदी से अधिक अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं। वहीं रतलाम की अदिति डागा ने 95.2 फीसदी अंक और प्रियांशी गुप्ता ने एकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक हासिल कर कमाल कर दिया।

Google NewsFollow Us

CBSE ने बुधवार को 12वीं की परिणाम घोषित किया। वाणिज्य संकाय में जिले में अव्वल रहीं वाफिया ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। जावरा के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली वाफिया ने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए। उन्हें एक विषय में 100, तीन में 99 तथा एक विषय में 96 अंक मिले। खास बात यह रही है उन्होंने बिना कोचिंक के यह सफलता हासिल की है।

इधर, रतलाम में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के पुत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की बेटी अदिति ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वाणिज्य संकाय की छात्रा अदिति शहर के सैलाना रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा हैं। अदिति को 95.2 फीसदी अंक हासिल हुए। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।

इसी तरह सीए रविशंकर गुप्ता की बेटी प्रियांशी सागोद रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा हैं जिन्हें कुल 95 प्रतिशत अंक मिले। इस बेटी ने एकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता और पिता रविशंकर गुप्ता को दिया है।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।