CBSE 12वीं परिणाम में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत, रिया बागरेचा बनीं स्कूल टॉपर
रतलाम के श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 119 में से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।
इन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए
विद्यालय में रिया बागरेचा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा मिलिंद राठौर ने 93.4 प्रतिशत, स्वीनी कटारिया ने 93.2 प्रतिशत, निहारिका उपाध्याय ने 92.8 प्रतिशत, निधि बैरागी ने 92.4 प्रतिशत, यशस्विनी मकवाना एवं निधि सोनी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार अपूर्वा जैन और दक्षीजा पंवार ने 91.8 प्रतिशत, हार्दिक जैन और जाह्नवी पटेल ने 90.4 प्रतिशत तथा दिव्यांश मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
ये भी पढ़ें
इन्होंने जताई खुशी
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग सहित समिति के अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें










