Job Alert ! जिला स्तरीय रोजगार मेला 16 अक्टूबर को सरकारी ITI में, 12 कम्पनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती

रतलाम की शासकीय आईटीआई में 16 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यदि आपको भी रोजगार की तलाश है तो यह खबर आपके लिए है।

Oct 7, 2024 - 20:54
 0
Job Alert ! जिला स्तरीय रोजगार मेला 16 अक्टूबर को सरकारी ITI में, 12 कम्पनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती
जॉब अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला प्रशासन तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आगामी 16 अक्टूबर को किया जाएगा। रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित किया जाएगा। मेले में लगभग 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव, ट्रेनी, ऑफिस असिस्टेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जिक्यूटिव, एच. आर. मैनेजर, सुपरवाइजर, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेट, सेल्स एक्जिक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वेलनेस एडवाइजर, लेबर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक नियत है।

ये साथ लाएं

इच्छुक आवेदक 16 अक्टूबर को सुबह 10.00 से 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साइज के फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति और बायोडाटा के साथ उपस्थित हों।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।