भ्रष्टाचार पर चोट लगातार ! रतलाम में राजस्व एवं पंजीयन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, आहत प्रॉपर्टी व्यवसायी 12 मार्च को जलाएंगे भ्रष्टाचार का पुतला

रतलाम जिले में राजस्व और पंजीयन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए प्रॉपर्टी व्यवसायियों का आंदोलन लगातार जारी है। वे 12 मार्च को भ्रष्टाचार का पुतला दहन कर पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

Mar 10, 2025 - 18:45
Mar 10, 2025 - 19:23
 0
भ्रष्टाचार पर चोट लगातार ! रतलाम में राजस्व एवं पंजीयन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, आहत प्रॉपर्टी व्यवसायी 12 मार्च को जलाएंगे भ्रष्टाचार का पुतला
भ्रष्टाचार को कहें ना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ 12 मार्च (बुधवार) को कृषि भूमियों में 1956-57 के रिकॉर्ड की अनिवार्यता के मौखिक आदेश के खिलाफ पुनः विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अघोषित काले कानून की आड़ में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रतीक का पुतला भी दहन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे महलवाड़ा तिराहे पर होगा।

 

रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ के अनुसार जिला पंजीयक कार्यालय में भ्रष्टाचार हावी है। नामांतरण एवं नपती जैसे कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शासन में बैठे अधिकारी उनके “ज़ीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार“ के आह्वान को दरकिनार कर भ्रष्टाचार की राशि में ज़ीरो बढ़ाने का कम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश की जनता को जागृत किया है। पूरे भारतवर्ष में 0% पर भ्रष्टाचार को लाने के उनके आह्वान के चलते ही प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने रतलाम जिले में राजस्व और पंजीयक विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को जीरो पर लाने का संकल्प लिया है।

आंदोलन में शामिल हों, पीएम तक आवाज पहुंचाएं

संघ ने सभी प्रॉपर्टी व्यवसायी साथियों एवं आमजन से आह्वान किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 मार्च को महलवाड़ा के चौराहे पर शाम 4 बजे उपस्थित होकर 1956-57 के नामांतरण के मौखिक आदेश और भ्रष्टाचार के खिलाफ पुतला दहन आंदोलन को सफल बनाएं। संघ ने कहा है कि रतलाम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हो बुलंद हो रही आवाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।