बगैर परमिट के ले जाई जा रही 42 पेटी शराब जब्त, आबकारी विभाग ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम के आबकारी विभाग के दल ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद टोल प्लाजा के पास 42 अवैध शराब व एक वाहन जब्त किया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

बगैर परमिट के ले जाई जा रही 42 पेटी शराब जब्त, आबकारी विभाग ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग द्वारा डेलनपुर टोल प्लाजा के पास वाहन से जब्त की गई अवैध शराब।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग के दल ने डेलनपुर टोल के पास गुजरात के एक वाहन में ले जाई जा रही 42 पेटी शराब जब्त की। जब्त की गई शराब की कीमत 11 लाख 45 हजार रुपए बताई जा रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी. सी. केरवार ने बताया कि मुखबिर से अवैध शराब परिवहन के संबंध में सूचना मिली थी। इसके चलते आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडेय द्वारा धामनोद - रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के पास शराब परिवहन रोकने के लिए चैकिंग करवाई जा रही थी। इस दौरान एक तूफान वाहन क्रमांक GJ09 BM 2538 रोक कर चैकिंग की गई तो उसमें बिना परमिट के माउंट-6000 बीयर की 22 पेटियां, बोल्ट बीयर की 10 पेटियां और देशी शराब (प्लेन) की 10 पेटियां परिवहन होते मिली। इस तरह विभाग की टीम ने कुल 42 पेटी अवैध शराब जब्त की।

11.45 लाख रुपए है कीमत

केरवार ने बताया बिना परमिट के शराब का अवैध रूप से परिवहन किए जाने पर दल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त शराब एवं वाहन की कीमत लगभग 11 लाख 45 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें