त्वरित कार्रवाई ! अपमान, धमकी और मारपीट से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में दबोचे एक महिला सहित तीन आरोपी

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 3 आरोपियों को 3 घंटे में गिरफ्तार, एक आरोपी फरार।

Apr 20, 2026 - 10:32
 0
त्वरित कार्रवाई ! अपमान, धमकी और मारपीट से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में दबोचे एक महिला सहित तीन आरोपी
युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में ताल पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि किसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना साधारण अपराध नहीं, बल्कि गंभीर दंडनीय कृत्य है।

18 अप्रैल 2026 को फरियादी परमेश्वर पिता बलवंत सिंह गुर्जर (23) निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना बरखेड़ा कला ने ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई समरथ सिंह गुर्जर ग्राम लसुडियाखेड़ी में रामसागर पाटीदार के खेत पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

150

जांच में आई अपमानित करने की बात

500
200

जांच में सामने आया कि समरथ सिंह को लालसिंह, अर्जुनसिंह, ईश्वरसिंह तथा एक महिला आरोपी द्वारा लगातार अपमानित किया जा रहा था। आरोपियों ने उसे धमकाया और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

महिला से बातचीत का मामला आया सामने

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ताल थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी और समरथ सिंह के बीच बातचीत को लेकर अन्य आरोपियों ने उसे धमकाया, मारपीट की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय आलोट में पेश किया जा रहा है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर, निवासी हिम्मतखेड़ी, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • महिला आरोपी

फरार आरोपी

  • अर्जुनसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम

ये भी पढ़ें

इनकी सराहनीय भूमिका रही

थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक थानसिंह गुर्जर, उप निरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, सहायक उप निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, बरखेड़ा कला थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र डंडोतिया, उप निरीक्षक हरिसिंह बडेरा, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।