रतलाम में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, पंचेड़, इसरथूनी और नामली में दबिश देकर जब्त की शराब, 3 केस दर्ज
रतलाम के पंचेड़, इसरथूनी और नामली क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई। अवैध मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अवैध शराब के विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 नवंबर 2026 को रतलाम परगना के पंचेड़, इसरथूनी, नामली एवं शगुन ढाबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला रतलाम एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश केरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने रतलाम परगना उपनिरीक्षक अर्पित पाण्डेय के साथ विभिन्न स्थानों पर विधिवत तलाशी ली। इस दौरान अवैध मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय शामिल रहे। आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




