मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में चारों आरोपियों को दबोचा

रतलाम के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय कमलाबाई बागरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में चारों आरोपियों को दबोचा
जिले के लसूड़िया जंगली गांव में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या के 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बन गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीत हत्या में शामिल चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Google NewsFollow Us

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर अजय, मंजू, साईता और भागवंताबाई ने कमलाबाई, रवीना और काजल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान 70 वर्षीय कमलाबाई पति नंदूलाल बागरी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं थी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

सूचना मिलने पर बड़ावदा थाने पर अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 296(ए), 115(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए थे। एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं जावरा के प्रभारी एसडीओपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

ये भी पढ़ें

सायबर सेल से मिली जानकारी तो पकड़े गए आरोपी

टीम ने जांच के दौरान सायबर सेल रतलाम से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना बड़ावदा पुलिस और चौकी सुखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शेष तीनों महिला आरोपियों को भी दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में चारों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अजय पिता शंकरलाल (26), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • भागवंताबाई पति शंकरलाल (45), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • मंजू पति गोपाल परमार (22) वर्ष, निवासी ग्राम खोखरा, थाना सैलाना, हाल निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • साईता पिता शंकरलाल (19), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।

ये भी पढ़ें

इनकी रही अहम भूमिका

पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया, उपनिरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक गोपाल सिंह सोनगरा, सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास तथा सुखेड़ा पुलिस चौकी व पिपलौदा थाने के आरक्षक प्रेम मीणा एवं आरक्षक जितेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।