शस्त्र कला और मलखंभ के करतब के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों का चल समारोह, झांकी में मां कालिका करेंगी रक्तबीज का संहार
जवाहर व्यायामशाला द्वारा अपनी 41 वर्षीय परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी पर झांकी और अखाड़े का चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें मलखंभ का प्रदर्शन भी होगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहर व्यायामशाला द्वारा अनंत चतुर्दशी पर झांकी और अखाड़ा निकाला जाएगा। इसमें व्यायामशाला के शरीर साधक शस्त्र कला और मलखंभ के करतबों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं जांकी में माता कलिका रक्षस रक्तबीज का संहार करती नजर आएंगी।
कुश्ती जगत एवं जवाहर व्यायामशाला के संस्थापक नारायण पहलवान द्वारा करीब 41 वर्ष पूर्व अनंत चतुर्दशी पूर्व पर झांकी, अखाड़े एवं मलखंभ का चल समारोह निकालने की परंपरा शुरू हुई थी। यह सिलसिला आज भी जारी है। व्यायामशाला के सचिव के अनुसार चार दशक से ज्यादा समय से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा विशाल चल समारोह निकलेगा। इसमें व्यायामशाला के साधक शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। विशेष आकर्षण मलखंभ का रहेगा। जवाहर व्यायामशाला के मलखंभ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ी है।
इस चल समारोह में झांकी भी शामिल होगी। इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज का संहार करते हुए दर्शाया जाएगा। गौररतलब है कि इस राक्षस का संहार इसलिए किया गया था क्योंकि उसे यह वरदान प्राप्त था कि उसके शरीर से जमीन पर गिरने वाली रक्त की हर एक बूंद से एक नया 'रक्तबीज' पैदा होगा। चल समारोह में शामिल होने के लिए झांकी की साज-सज्जा अंतिम दौर में है।
ये भी पढ़ें
2धोलावड़ के पानी का सिंचाई में उपयोग पर प्रतिबंध के खिलाफ विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उठाई आवाज, कलेक्टर को पत्र लिखकर आदेश निरस्त करने की मांग की
इनके निर्देशन में होगा प्रदर्शन
अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं गौरव जाट के निर्देशन में सैकड़ों की संख्या में पहलवान शस्त्र कला, मलखंभ के प्रदर्शन के साथ ही निकलेंगे। मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।



